Wednesday 13 January 2016

15 को सूर्य करेगा मकर में प्रवेश, ये होगा 12 राशियों पर असर

इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी, शुक्रवार को रहेगी। 15 जनवरी को सुबह 7.42 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसलिए संक्रांति के निमित्त दान, पुण्य आदि इसी दिन करना श्रेष्ठ रहेगा। 14 जनवरी को सूर्य धनु राशि में ही रहेगा, इसलिए इस दिन स्नान, दान आदि करने का कोई महत्व नहीं होगा।

मकर संक्रांति पर बनेंगे ये योग

मकर संक्राति से देवताओं का दिन आरंभ होता है, ऐसा मान्यता है। इस बार मकर संक्राति अर्की है। मकर संक्रांति उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में आरंभ होगी, जो पशुओं के लिए सुखदायी रहेगी। पाखंड करने वालों का नाश करेगी व व्यापार के लिए फलदायी रहेगी। सूर्य मकर राशि में एवं नवांश में भी मकर में रहेगा। साथ ही, मंगल भी उच्च का होकर नवांश में मकर का रहेगा। इस योग से पूरा वर्ष अच्छा रहेगा। वर्षा जोरदार रहेगी एवं खेती में लाभ होगा। 
 

मेष

मकर संक्रांति मामूली चिंताजनक है। अज्ञात भय रहेगा। जोखिम भरे कामों को टालने का प्रयास करें। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। इस दिन आपको लाल रंग के वस्त्र धारण करना श्रेष्ठ रहेगा तथा मच्छरदानी एवं तिल का दान करना उचित होगा। शुभ रंग लाल, अंक- 8
 

वृषभ

मकर संक्रांति आपके लिए खुशियों को बढ़ाने वाली होगी। विशेषकर विद्यार्थियों को बहुत लाभ होगा। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में तरक्की होगी। इस दिन आप सफेद रंग के कपड़े पहनें व ऊनी कपड़े व तिल का दान करें। शुभ रंग सफेद, अंक- 7
 

मिथुन

शनि-रवि से युक्त मकर संक्रांति आपको मामूली परेशान कर सकती है। ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं, यह मात्र कुछ घंटों के लिए ही होगा। शाम तक प्रसन्नता प्राप्त होगी। इस दिन हरे रंग के कपड़े श्रेष्ठ होगा। तिल एवं मच्छरदानी का दान करें। शुभ रंग हरा, अंक-6
 

कर्क

मकर संक्रांति से आपके व्यापार में लाभ एवं परिवार में खुशियां होंगी। अब तक हुए नुकसान की भरपाई होगी। अटके धन की प्राप्ति होगी। समस्याओं का समाधान होगा। इस दिन आपको सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। तिल, साबूदाने एवं ऊन का दान करें। शुभ रंग सफेद, अंक-4
 

सिंह

मकर संक्रांति पर आपको संतोष एवं सुख का अहसास होगा। नए काम करने के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान एवं प्रसिद्धि बढ़ेगी। नए संपर्क बनेंगे। इस दिन आप केसरिया कपड़े पहनें तो शुभ रहेगा। तिल, कंबल, मच्छरदानी अपनी क्षमतानुसार दान करें। शुभ रंग केशरी, अंक- 5
 

कन्या

यह पर्व आपके लिए विशेष खुशियां लेकर आ रहा है। व्यापार एवं व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में आ रहा दबाव खत्म होगा। सम्मानित लोगों से मिलना-जुलना होगा। इस दिन आपके लिए हरे कपड़े पहनना शुभ रहेगा। तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें। शुभ रंग हरा, अंक- 3
 

तुला

मकर संक्रांति आपको सावधान रहकर मनाना है। किसी अनजान की बातों पर विश्वास नही करें। निवेशादि से बचने का प्रयास करें। संतान पर ध्यान दें। इस दिन आप सफेद पहनें। तेल, रुई, वस्त्र, राई, मच्छरदानी का दान करें। शुभ रंग सफेद, अंक- 2
 

वृश्चिक

मकर संक्रांति पर लाभ एवं खुशी के समाचार मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। संबंधियों एवं सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगी। इस दिन आप लाल कपड़े पहनें तो शुभ रहेगा। कंबल, ऊनी वस्त्र ब्राह्मण को या किसी जरूरतमंद को दान कीजिए। शुभ रंग लाल, अंक- 1
 

धनु

मकर संक्राति का पर्व आपके लिए महत्वपूर्ण है। आपकी साधनाओं को सफलता मिलेगी। कई दिनों से जो काम करना चाह रहे थे, वह पूरा होगा। ट्रांसपोर्ट एवं आयात-निर्यात वालों को फायदा होगा। इस दिन पीले या केसरी रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ रहेगा। तिल व चने की दाल का दान करें। शुभ रंग केशरी, अंक-12
 

मकर

मकर संक्रांति का पर्व आप धार्मिक तरीके से मनाएंगे। धार्मिक कामों में सम्मिलित होंगे। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान के लिए सोचे गए काम पूरे होंगे। इस दिन आप नीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनें। तेल, तिल, कंबल, पुस्तक का दान करें। शुभ रंग नीला, अंक- 11
 

कुंभ

मकर संक्रांति का पर्व सचेत रहने का संकेत करता है। अनजानों पर विश्वास नहीं करें। जोखिम भरे कामों को टालने का प्रयास करें। इस दिन आप नीले या काले कपड़े पहनें। तिल, साबुन, वस्त्र, कंघी, अन्न का दान कीजिए। शुभ रंग काला, अंक-10
 

मीन

मकर संक्रांति पर्व आपके कामों को सम्मान दिलाने वाला होगा। नए लोगों से संपर्क होगा। कार्यक्षेत्र का विकास होगा। इस दिन आपको पीले या गुलाबी कपड़े पहनना चाहिए। व्यापार शुभ होगा। तिल, चना, साबूदाना, कंबल, मच्छरदानी का दान करें। शुभ रंग गुलाबी, अंक- 9

No comments: