ज्योतिषीय उपायों में अनेक चीजों का उपयोग किया जाता है। दिखने में ये
चीजें भले ही साधारण लगे, लेकिन ज्योतिष उपायों में उपयोग होने के कारण ये
बहुत ही खास होती हैं। कुछ ज्योतिषीय उपायों में कुछ खास तरह के नारियलों
का उपयोग किया जाता है, इनके नाम हैं लघु व एकाक्षी नारियल। आज हम आपको लघु
तथा एकाक्षी नारियल तथा उनसे किए जाने वाले उपायों के बारे में बता रहे
हैं-
लघु नारियल
लघु नारियल का आकार सामान्य नारियल से थोड़ा छोटा होता है। इसका
प्रयोग कई उपायों में किया जाता है, खासकर धन-संपत्ति प्राप्ति के उपायों
में। लघु नारियल के कुछ साधारण प्रयोग इस प्रकार हैं-
1. किसी शुभ मुहूर्त में 11 लघु नारियल पूजन कक्ष में स्थापित
मां लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र के चरणों में रखकर ऊं महालक्ष्म्यै च
विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् मंत्र का जाप करें।
2 माला जाप करने के बाद एक लाल कपड़े में उन लघु नारियलों को लपेट कर
तिजोरी में रख दें व दीपावली के दूसरे दिन किसी नदी या तालाब में विसर्जित
कर दें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्या का स्थायी निदान हो सकता है।
2. धन, वैभव व समृद्धि पाने के लिए 5 लघु नारियल स्थापित कर, उस पर केसर से तिलक करें और हर नारियल पर तिलक करते समय 27 बार नीचे लिखे मंत्र का मन ही मन जाप करते रहें-
मंत्र- ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं
3. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी धन व अनाज की कमी न रहे और अन्न का भंडार भरा रहे तो 11 लघु नारियल एक पीले कपड़े में बांधकर रसोई घर के पूर्वी कोने में बांध दें।
2. धन, वैभव व समृद्धि पाने के लिए 5 लघु नारियल स्थापित कर, उस पर केसर से तिलक करें और हर नारियल पर तिलक करते समय 27 बार नीचे लिखे मंत्र का मन ही मन जाप करते रहें-
मंत्र- ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं
3. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी धन व अनाज की कमी न रहे और अन्न का भंडार भरा रहे तो 11 लघु नारियल एक पीले कपड़े में बांधकर रसोई घर के पूर्वी कोने में बांध दें।
एकाक्षी नारियल
धार्मिक मान्यता के अनुसार ये नारियल साक्षात लक्ष्मी का रूप होता है।
इसके ऊपर आंख के समान एक चिह्न होता है। इसलिए इसे एकाक्षी (एक आंख वाला)
नारियल कहते हैं। इसे घर में रखने से ही कई प्रकार की समस्याएं स्वत: ही
दूर हो जाती हैं। ये हैं इसके खास उपाय-
1. जिस घर में एकाक्षी नारियल की पूजा होती है, उस घर के लोगों पर तांत्रिक क्रियाओं का प्रभाव नहीं होता है एवं उस परिवार के सदस्यों को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा व यश प्राप्त होता है।
2. यदि मुकद्मे में विजय प्राप्त करनी हो तो रविवार के दिन एकाक्षी नारियल पर विरोधी का नाम लिख कर, उस पर लाल कनेर का फूल रख दें और जिस दिन न्यायालय जाएं वह फूल साथ ले जाएं। फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना बढ़ जाती है।
No comments:
Post a Comment