इन दिनों आषाढ़
मास की गुप्त
नवरात्रि चल रही है,
जो 25 जुलाई, शनिवार
तक रहेगी। मान्यता है
कि इस नवरात्रि में
किए गए उपाय,
तंत्र-मंत्र आदि
भी विशेष फल
प्रदान करते हैं।
गुप्त नवरात्रि के
शुभ अवसर पर
हम आपके लिए
लाएं हैं नवदुर्गा प्रश्नावली चक्र।
इस चक्र के
माध्यम से आप
अपने जीवन की
परेशानियों व सवालों का
हल आसानी से
पा सकते हैं।
उपयोग विधि
जिसे
भी अपने सवालों
का जवाब या
परेशानियों का हल जानना
है, वो पहले
पांच बार ऊं
ऐं ह्रीं क्लीं
चामुण्डायै विच्चे मंत्र का
जाप करने के
बाद 1 बार इस
मंत्र का जाप
करें-
या देवी सर्वभूतेषु मातृरुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
इसके बाद आंखें बंद करके अपना सवाल पूछें और माता दुर्गा का स्मरण करते हुए प्रश्नावली चक्र पर कर्सर घुमाते हुए रोक दें। जिस कोष्ठक (खाने) पर कर्सर रुके, उस कोष्ठक में लिखे अंक के फलादेश को ही अपने प्रश्न का उत्तर समझें। जैसे यदि कर्सर अंक 1 या 2 पर रुके तो आपके प्रश्न का उत्तर ये होगा-
1. धन लाभ होगा और मान-सम्मान भी मिलेगा।
2.
धन हानि के
साथ और भी
कुछ बुरा हो
सकता है। सावधान
रहें।
3. किसी
पुराने मित्र या रिश्तेदार
से मिलना होगा।
पुराने मित्र से मिलकर
आपको खुशी मिलेगी।
4. कोई
रोग होने की
आशंका है। यदि
कोई नया काम
शुरू करना चाहते
हैं तो अभी
टाल देना ही
उचित रहेगा।
5. जो
भी काम आपने
सोचा है, उसमें
आपको सफलता मिलेगी,
निश्चिंत रहें।
6. कुछ
नया काम करना
चाहते हैं तो
अभी टाल दें।
किसी से वाद-विवाद की स्थिति
बन रही है,
बचकर रहें तो
बेहतर रहेगा।
7. आपका
अच्छा समय शुरू
हो गया है।
शीघ्र ही सुंदर
एवं स्वस्थ पुत्र
होने के योग
हैं। इसके अतिरिक्त
आपकी अन्य मनोकामनाएं
भी पूरी होने
के योग बन
रहे हैं।
8. आपके
मन जो विचार
चल रहे हैं,
उन्हें पूरी तरह
से त्याग दें।
इस काम में
बहुत परेशानियां हैं।
9. समाज
अथवा सरकार की
दृष्टि में सम्मान
बढ़ेगा। आपका सोचा
हुआ काम अच्छा
है।
10. आपको अपेक्षित
लाभ प्राप्त होगा,
इसलिए सोचा हुआ
काम शुरू कर
सकते हैं।
11. आप जिस
कार्य के बारे
में सोच रहे
हैं, उसमें हानि
की आशंका है।
सोच-विचार कर
ही काम की
शुरूआत करें, तो बेहतर
रहेगा
12. आपकी मनोकामना
पूरी होगी। पुत्र
से भी आपको
विशेष लाभ मिलने
के योग बन
रहे हैं।
13. शनिदेव की
उपासना करें, कार्य में
आ रही बाधाएं
दूर होंगी।
14. आपका अच्छा
समय शुरू हो
गया है। चिंताएं
मिटेंगी, सुख-संपत्ति
प्राप्त होने का
योग बन रहा
है।
15. आर्थिक तंगी
के कारण ही
आपके घर में
सुख-शांति नहीं
है। एक माह
बाद स्थितियां बदलने
लगेंगी, धैर्य एवं संयम
रखें।

No comments:
Post a Comment