कार्तिक
मास के कृष्ण
पक्ष की त्रयोदशी
तिथि को धनतेरस
का पर्व मनाया
जाता है। इस
दिन से ही
दीपावली पर्व का
प्रारंभ हो जाता
है। इस बार
यह पर्व 9 नवंबर,
सोमवार को है।
इस पर्व पर
भगवान धन्वंतरि की
पूजा का विधान
है।
इसी दिन
प्रकट
हुए
थे
भगवान
धन्वंतरि
धनतेरस
को भगवान धन्वंतरि
की विशेष पूजा
की जाती है।
पुराणों में लिखी
कथा के अनुसार,
देवताओं व दैत्यों
ने जब समुद्र
मंथन किया तो
उसमें से कई
रत्न निकले। समुद्र
मंथन के अंत
में भगवान धन्वंतरि
अमृत कलश लेकर
प्रकट हुए। उस
दिन कार्तिक मास
के कृष्णपक्ष की
त्रयोदशी ही थी।
इसलिए तब से
इस तिथि को
भगवान धन्वंतरि का
प्रकटोत्सव मनाए जाने
का चलन प्रारंभ
हुआ। पुराणों में
धन्वंतरि को भगवान
विष्णु का अंशावतार
भी माना गया
है। धनतेरस पर
भगवान धन्वंतरि की
पूजा इस प्रकार
करें-
पूजन विधि
सबसे
पहले नहाकर साफ
वस्त्र पहनें। भगवान धन्वंतरि
की मूर्ति या
चित्र साफ स्थान
पर स्थापित करें
तथा स्वयं पूर्व
दिशा की ओर
मुख करके बैठ
जाएं। उसके बाद
भगवान धन्वंतरि का
आह्वान इस मंत्र
से करें-
सत्यं
च येन निरतं
रोगं विधूतं,
अन्वेषित
च सविधिं आरोग्यमस्य।
गूढं
निगूढं औषध्यरूपम्, धन्वन्तरिं च
सततं प्रणमामि नित्यं।।
इसके
बाद पूजा स्थल
पर आसन देने
की भावना से
चावल चढ़ाएं। आचमन
के लिए जल
छोड़ें। भगवान धन्वंतरि के
चित्र पर गंध,
अबीर, गुलाल पुष्प,
रोली, आदि चढ़ाएं।
चांदी के बर्तन
में खीर का
भोग लगाएं। (अगर
चांदी का बर्तन
न हो तो
अन्य किसी बर्तन
में भी भोग
लगा सकते हैं।)
इसके बाद पुन:
आचमन के लिए
जल छोड़ें। मुख
शुद्धि के लिए
पान, लौंग, सुपारी
चढ़ाएं। भगवान धन्वंतरि को
वस्त्र (मौली) अर्पण करें।
शंखपुष्पी, तुलसी, ब्राह्मी आदि
पूजनीय औषधियां भी भगवान
धन्वंतरि को अर्पित
करें। रोग नाश
की कामना के
लिए इस मंत्र
का जाप करें-
ऊं
रं रूद्र रोग
नाशाय धनवंतर्ये फट्।।
इसके बाद
भगवान
धन्वंतरि
को
श्रीफल
व
दक्षिणा
चढ़ाएं।
पूजा
के
अंत
में
कर्पूर
आरती
करें।
पूजन
के शुभ मुहूर्त
शाम
06:24 से 07:08 तक
शाम
05:58 से रात 08:32 तक (प्रदोष
काल)
शाम
06:24 से रात 08:24 तक (वृषभ
लग्न)
जानिए राशि
अनुसार
क्या
खरीदें
ज्योतिष
के अनुसार, धनतेरस
का दिन खरीदी
के लिए बहुत
ही शुभ होता
है। इस दिन
खरीदी गई कोई
भी वस्तु लंबे
समय तक शुभ
फल प्रदान करती
है। उज्जैन के
ज्योतिषाचार्य पं. मनीष
शर्मा के अनुसार
जानिए राशि के
अनुसार धनतेरस पर क्या
खरीदें- क्या नहीं-
मेष राशि
नीच
के सूर्य की
पूर्ण दृष्टि से
इस राशि वालों
को लोहे एवं
उससे निर्मित वस्तुओं
को खरीदने से
बचना चाहिए। सोना,
चांदी, बर्तन, गहने, हीरा,
वस्त्र खरीदना शुभ होगा।
चमड़ा, केमिकल आदि भी
नही खरीदें।
वृषभ राशि
शनि
की दृष्टि से
सोना, चांदी, पीतल,
कांसा, हीरा, कम्प्यूटर, बर्तन
आदि की खरीदी
शुभ रहेगी। केसर,
चंदन की भी
खरीदारी कर सकते
हैं। फर्टिलाइजर्स, वाहन,
तेल, चमड़े एवं
लकड़ी आदि से
बनी वस्तुओं को
खरीदने से बचें।
मिथुन राशि
जमीन,
मकान, प्लॉट आदि
के सौदे के
लिए लाभकारी दिन
है। पुखराज सोना,
चांदी आदि निश्चिंत
होकर खरीद सकते
हैं।
कर्क राशि
आपके
लिए सफेद वस्तु,
चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अच्छा
रहेगा। निवेश फायदेमंद होगा।
नए वाहन की
खरीदी भी की
जा सकती है।
कपड़े, बर्तन, लकड़ी का
सामान जैसे- फर्नीचर
आदि भी खरीद
सकते हैं।
सिंह राशि
शनि
की ढय्या होने
के कारण अपने
नाम के अलावा
परिवार के किसी
अन्य सदस्य के
नाम पर खरीदारी
करें तो बेहतर
होगा। बच्चों को
उपहार देने के
लिए किसी वस्तु
का खरीदना उचित
होगा। सोना खरीदने
से बचें। शेयर
में निवेश नही
करें।
कन्या राशि
इस
दिन आप जमीन
आदि खरीद सकते
हैं। नए वस्त्रों
में सफेद वस्त्रों
का त्याग करें।
हीरा एवं सोना
आदि खरीद सकते
हैं। अन्य चीजें
जैसे चांदी, इलेक्ट्रॉनिक
सामान, वाहन, फर्नीचर आदि
की खरीदी भी
शुभ रहेगी।
तुला राशि
कोई
आवश्यक खरीदारी करना हो
तो परिवार के
किसी अन्य सदस्य
के नाम से
करें। निवेश के
लिए थोड़ा इंतजार
करें। लोहे की
चीजें छोड़कर अन्य
कोई भी वस्तु
खरीद सकते हैं।
वाहन अभी न
खरीदें तो बेहतर
रहेगा।
वृश्चिक राशि
अभी
आपकी राशि पर
शनि की साढ़ेसाती
का प्रभाव है।
इसलिए अपने नाम
से खरीदी करने
से बचें, परिवार
के किसी अन्य
सदस्य के नाम
पर खरीदी कर
सकते हैं। लोहे
की चीजें न
खरीदें। चांदी, बर्तन, पीतल,
वस्त्र, खरीद सकते
हैं। ब्रांडेड सामान
ही खरीदें।
धनु राशि
गुरु
की दृष्टि आपको
जमीन-जायदाद से
लाभ दिलाने का
योग बना रहा
हैं। राशि स्वामी
गुरु की दृष्टि
होने से कीमती
धातुओं से भी
लाभ होगा। हीरा
एवं कीमती पत्थर
भी खरीद सकते
हैं।
मकर राशि
समय
बहुत ही अच्छा
रहेगा। सभी वस्तुओं
के खरीद में
फायदा प्राप्त करेंगें।
वस्त्र एवं सोना
विशेष फायदा देने
वाला होगा। पारिवारिक
उपभोग की वस्तु
उपयोगी साबित होगी।
कुंभ राशि
किताबें,
वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं,
लकड़ी का समान,
फर्नीचर एवं सजाने
के समान खरीदने
में ज्यादा रुचि
होगी। निवेश के
समय अच्छा है।
स्थाई संपत्ति खरीदने
से बचें।
मीन राशि
सोने
चांदी, कीमती नग आदि
खरीदने का अच्छा
अवसर है। स्थाई
संपत्ति में निवेश
ठीक नही होगा।
शेयर आदि से
भी बचें। वस्त्र
में लाभ होगा।
खरीदी के
शुभ
मुहूर्त
इस
प्रकार
हैं-
सुबह
9:20 से 10:40 बजे तक-
शुभ
दोपहर
1:35 बजे से 3:00 बजे तक-
चल
दोपहर
3:00 बजे से शाम
4:20 बजे तक- लाभ
शाम
4:20 बजे से 5:44 बजे तक-
अमृत
शाम
5:44 बजे से 7:20 बजे तक-
चल
No comments:
Post a Comment