देवप्रबोधिनी
एकादशी को देवताओं
के जागते ही
शादी-विवाह आदि
मांगलिक कार्यक्रमों का दौर
शुरू हो चुका
है। देव प्रबोधिनी
एकादशी पर अबूझ
मुहूर्त में शादी
की शहनाई गूंजने
के बाद अब
26 नवंबर से शादी
के शुभ मुहूर्त
शुरू होंगे जो
विभिन्न तारीखों में 13 जुलाई
तक रहेंगे। इस
बार देवों के
जागने से सोने
तक 7 माह में
शादी के सिर्फ
26 दिन ही मुहूर्त
है। इस बार
जुलाई में शादी
के सबसे कम
1 दिन तो अप्रैल
में सबसे ज्यादा
10 दिन मुहूर्त आएंगे, तब
जमकर शादियां होंगी।
7 महीनों
में
26 मुहूर्त
ही
क्यों?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य
पं. श्यामनारायण व्यास
के अनुसार, शादी
के मुहूर्त के
लिए पंडित सबसे
पहले पंचांग में
लत्ता, पात, युति,
वेध, यामित्र, पंचक,
एकर्गल, उपग्रह, क्रांति साम्य
और दग्धा तिथि
ये दस प्रकार
के दोष देखता
है। इसके बाद
लग्न के लिए
दोष रहित तारीखें
निकाली जाती है।
नवंबर से जुलाई
के बीच 7 माह
में इन 26 मुहूर्तों
में लगभग सभी
तारीखें 10 दोषों से रहित
होकर अक्षय पुण्यकारी
हैं। इसलिए 26 श्रेष्ठ
मुहूर्त आ रहे
हैं। अन्य तारीखों
में किसी न
किसी दोष के
चलते लग्न के
लिए संबंधित परिवार
को निवारण हेतु
पंडितों की सलाह
से पहले पूजा-अनुष्ठान करवाने होंगे।
131 दिन शादी-विवाह
में अड़चन
1. 16 दिसंबर
से 15 जनवरी तक
धनु संक्रांति मलमास
(31 दिन)
2. 14 मार्च
से 13 अप्रैल तक
मीन संक्रांति मलमास
(31 दिन)
3. 3 मई से 10 जुलाई तक
शुक्र तारा अस्त
(69 दिन)
किन तारीखों में
मुहूर्त
नवंबर- 26,
27 (2 दिन)
दिसंबर-7,
8, 13 (3 दिन)
जनवरी- 15,
19, 20, 29 ( 4 दिन)
फरवरी- 4,
5, 22 ( 3 दिन)
मार्च- 2,
5, 10 ( 3 दिन)
अप्रैल-
16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 26, 27, 29 (10 दिन)
जुलाई- 13
(1 दिन)
एक-दूजे का
होने
के
लिए
ये
भी
खास
दिन
ज्योतिषी पं. अमर
डिब्बावाला के अनुसार,
विवाह के लिए
24 नवंबर वैकुण्ठ चतुर्दशी, 8 दिसंबर
भौम प्रदोष, 20 जनवरी
पुत्रदा एकादशी, 21 जनवरी प्रदोष,
13 फरवरी वसंत पंचमी,
16 फरवरी महानंदा नवमी, 25 अप्रैल
संकट चतुर्थी जैसे
दिन भी खास
हैं। इन दिनों
में पर्व के
साथ विशेष संयोग
हैं।
15 जुलाई
से
शादियां
बंद
15 जुलाई
2016 को देवशयनी एकादशी से
देवताओं के शयन
के साथ ही
चातुर्मास लगेगा और अगले
चार महीने विवाह
नहीं होंगे।
2016 में
16 नवंबर
से
मुहूर्त
2016 में
10 नवंबर को देव
प्रबोधिनी एकादशी को देव
जागेंगे। अबूझ मुहूर्त
में तो शादियां
होंगी ही। लग्न
के लिए पहला
मुहूर्त 16 नवंबर 2016 को आएगा।
No comments:
Post a Comment