कहा जाता
है जीवन
और मृत्यु
पर किसी
का बस
नहीं चलता,
लेकिन कुछ
घटनाओं और
संकेतों से
मृत्यु के
बारे में
पता जरूर
लगाया जा
सकता है।
शिवपुराण में
भगवान शिव
ने माता
पार्वती को
मृत्यु के
संबंध में
कुछ विशेष
संकेत बताए
है। इन
संकेतों को
समझकर यह
जाना जा
सकता है
कि किस
व्यक्ति की
मृत्यु कितने
समय में
हो सकती
है। ये
हैं शिवपुराण
में बताए
गए संकेत
-
शरीर से संबंधित संकेत-
1. यदि
अचानक किसी
व्यक्ति का
शरीर सफेद
या पीला
पड़ जाए
और लाल
निशान दिखाई
दें तो
उसकी मृत्यु
6 महीने के
अंदर हो
सकती है।
2. जिस
मनुष्य का
मुंह, कान,
आंख और
जीभ ठीक
से काम
न करें,
उसके जीवन
के लगभग
छः महिनें
ही बचे
हो सकते
है।
3. यदि
किसी व्यक्ति
का मुंह
और गला
बार-बार
सूखने लगे
तो उसकी
मृत्यु 6 महीने
के अंदर
हो सकती
है।
4. जब
किसी मनुष्य
का बायां
हाथ लगातार
एक सप्ताह
तक फड़कता
रहे, सारे
अंगों में
अंगड़ाई आने
लगे या
तालू सूख
जाए तो
उस मनुष्य
की मृत्यु
एक महीने
के अंदर
हो सकती
है।
सूर्य और चन्द्रमा
से
संबंधित
संकेत-
5. जिस मनुष्य को ग्रहों
(सूर्य-चन्द्रमा) के दर्शन
होने पर भी
दिशाओं का ज्ञान
न हो तो
उस मनुष्य की
मृत्यु 6 महीने में हो
सकती है।
6. जिस मनुष्य को चंद्रमा
व सूर्य के
आस-पास काला
या लाल घेरा
दिखाई देने लगे
तो उस मनुष्य
की मृत्यु लगभग
15 दिन के अंदर
हो सकती है।
7. जिसे चंद्रमा और तारे
ठीक से न
दिखाई दें, उसकी
मृत्यु एक महीने
में हो सकती
है। जिसे आकाश
में सप्तर्षि तारे
न दिखाई दें,
उस मनुष्य की
आयु भी 6 महीने
ही बाकि समझी
जा सकते है।
8. जिस मनुष्य को ध्रुव
तारा अथवा सूर्य
का भी ठीक
से दर्शन न
हो, रात में
इंद्रधनुष दिखाई दे तथा
तो उसकी आयु
लगभग 6 महीने बाकी हो
सकती है।
9. जिस मनुष्य को अचानक
चंद्रमा और सूर्य
काले दिखाई देने
लगते हैं और
संपूर्ण दिशाएं घुमती दिखाई
देने लगती है,
उसका जीवन 6 महीने
के अंदर खत्म
हो सकता है।
पशु-पक्षी और
कीट
संबंधि
संकेत-
10. जिस व्यक्ति को अचानक
नीली मक्खियां घेर
लें तो हो
सकता है उसकी
मनुष्य की आयु
लगभग एक महीना
ही बची हो।
11. जिस मनुष्य के सिर
पर गिद्ध, कौआ
या कबूतर आकर
बैठ जाए या
गिद्ध और कौवे
घेर ले तो
उस मनुष्य की
मृत्यु लगभग एक
महीने के अंदर
हो सकती है।
12. जो व्यक्ति हिरण के
शिकार पर होने
वाली भयानक आवाज
को भी जल्दी
नहीं सुन पाता,
उसकी मृत्यु 6 महीने
के भीतर हो
सकती है।
अन्य संकेत-
13. जब किसी व्यक्ति
को पानी, तेल,
घी तथा दर्पण
(कांच) में अपनी
परछाई न दिखाई
दे तो उसकी
आयु 6 माह ही
शेष हो सकती
है।
14. जब किसी व्यक्ति
को अपनी परछाई
बिना सिर के
दिखाई दे तो
ऐसे मनुष्य की
मृत्यु 6 महिनें के अदर
हो सकती है।
15. जिस व्यक्ति को आग
की रोशनी ठीक
से दिखाई न
दे और चारों
ओर काला अंधेरा
दिखाई देने लगे,
उसकी मृत्यु 6 महीने
के अंदर हो
सकती है।
No comments:
Post a Comment